Skip to main content

चेहरा धोते समय इन ग‍लतियों से बचें

फेशवॉश और गलतियां
चेहरे की त्वचा को स्वस्थ, साफ और कोमल बनाए रखने के लिए फेशवॉश बहुत जरूरी होता है। लेकिन, आपको इसका सही तरीका भी मालूम होना चाहिये। यदि फेशवॉश का सही तरीका नहीं अपनाया जाए तो इससे चेहरे की त्वचा को नुकसान हो सकता है। तो चलिये जानें फेशवॉश से संबंधित गलतियां और अपने चहरे को बनाएं खिला-खिला और खूबसूरत।

फेशवॉश और गलतियां

सही प्रोडक्ट चुनना
फेशवॉश के लिए किसी अच्छे फेशवॉश का ही उपयोग करें। अपनी त्‍वचा के हिसाब से फेसवॉश चुनें क्‍योंकि यह आपके चेहरे की त्‍वचा की कुदरती नमी को बनाये रखने में मदद करता है। हर्बल फेशवॉश इसके लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प है। इसके साइड इफैक्ट नहीं होते। ऑयली स्किन के लिए आप नीम, ऐलोवेरा और मिंट फैशवॉश भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें प्रयोग में लिया जा सकता है। ड्राई स्किन के लिए आप केसर, मिल्क एंड हनी फेशवॉश इस्‍तेमाल किया जा सकता है। वहीं डैड स्किन व टैनिंग के लिए स्क्रब वाला फेशवॉश प्रयोग किया जाता है।

पानी का सही तापमान
फेशवॉश के लिए ज्यादा गरम पानी नहीं इस्तेमाल करना चाहिए, इससे चेहरे की स्किन खराब हो सकती है। साथ ही ज्यादा ठंडा पानी भी त्वचा के लिए सही नहीं। फेशवॉश के लिए गुनगुने या ताजे पानी का इस्तेमाल करना ही बेहतर होता है।


चेहरे को ज्यादा रगड़ें नहीं
कुछ लोग सोचते हैं कि ज्यादा रगड़ने से त्वचा ज्यादा साफ होती है, लेकिन ये सरासर गलत है। बल्कि ऐसा करना चहरे के लिए नुकसानदेह होता है। क्योंकि ऐसा करने से त्वचा की ऊपर की मुलायम परत उतर जाती है और ड्राई स्किन रह जाती है। इसलिए हल्के हाथ से और आराम से त्वचा को साफ करें और इसे रगड़ें नहीं।

फेस वाइपिंग
फेस वाइपिंग अर्थात चेहरे को पोंछना त्वचा को स्वस्थ रखने का एक अच्छा तरीका है। लेकिन ज्यादा फेस वाइपिंग करने से भी त्वचा की ऊपर की परत को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से त्वचा की निचली कमजोर परत सीधा प्रदुषण और धूप के संपर्क में आने लगती है। ब्यूटी एक्सपर्ट के अनुसार एक दिन दो बार से ज्यादा फेस वाइपिंग नहीं करनी चाहिए।

एक्सफोलीएटिंग
त्वचा की ऊपर की परत या पपड़ी न उतारें। यह भी फेशवॉश से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बात है जिस पर लोग अक्सर ध्यान नहीं देते। या तो वे ज्यादा परत उतार लेते हैं, जिससे त्वचा को नुकसान होता है और मुंहासे और झाइयां भी हो सकती हैं
मेकअप हटाना भी जरुरी
अक्सर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन मेकअप को हटाना सिर्फ पसंद पर निर्भर नहीं है बल्कि यह एक जरूरी बात है। ऐसा करने से आपकी त्वचा ठीक से सांस ले पाती है। मेकअप के आवरण में त्वचा सांस नहीं ले पाती है और उसे क्षति पहुंचती है।

ज्यादा फेशवॉश करना
दिन में सुबह और शाम, दो बार फेशवॉश करना अच्छी आदत है, लेकिन यदि इसे दो से अधिक बार करना शुरू कर दिया जाए तो त्वचा को नुकसान हो सकता है। यदि आप मेक-अप, सनस्क्रीन आदि का उपयोग नहीं करते तो रात को बिना फेशवॉश जैल के, सिर्फ पानी से ही चेहरा धो सकते हैं।

तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
चेहरे की त्वचा बेहद संवेहनशील होती है। इस पर तरह-तरह के प्रोडक्ट्स, जैसे सुगंध, कलरेंट और सिंथैटिक पैक्स का इस्तेमाल करने से यह बेजान होने लगती है। इस लिए कोशिश करें की प्राकृतिक चीजों और नुस्खों की मदद से ही फेशवॉश करें।


Comments

Popular posts from this blog

बड़ी आंखों वाली लड़की होती है भाग्यवान, ये हैं किस्मत वाली स्त्रियों के चिह्न

सभी पुरुष चाहते हैं कि उनका विवाह ऐसी स्त्री से हो जो भाग्यशाली हो व कुल का नाम ऊंचा करने वाली हो, लेकिन सामान्य रूप से किसी स्त्री को देखकर इस बारे में विचार नहीं किया जा सकता क्योंकि सुंदर दिखने वाली स्त्री कुटिल भी हो सकती है, वहीं साधारण सी दिखने वाली स्त्री विचारवान हो सकती है। ज्योतिष के अंतर्गत एक ऐसी विधा भी है जिसके अनुसार किसी भी स्त्री के अंगों पर विचारकर उसके स्वभाव व चरित्र के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना सकता है।  इस विधा को सामुद्रिक रहस्य कहते हैं। इस विधा का संपूर्ण वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र की रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। इस ग्रंथ के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर  सौभाग्यशाली स्त्रियों के विषय में आसानी से विचार किया जा सकता है-    1 of 8 Next श्लोक पूर्णचंद्रमुखी या च बालसूर्य-समप्रभा। विशालनेत्रा विम्बोष्ठी सा कन्या लभते सुखम् ।1। या च कांचनवर्णाभ रक्तपुष्परोरुहा। सहस्त्राणां तु नारीणां भवेत् सापि पतिव्रता ।2।  ...

मान्यताएं: मंदिर से जूते-चप्पल चोरी हो जाए तो समझें ये बातें

मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना आम बात है। इस चोरी को रोकने के लिए सभी बड़े मंदिरों में जूते-चप्पल रखने के लिए अलग से सुरक्षित व्यवस्था की जाती है। इस व्यवस्था के बावजूद भी कई बार लोगों के जूते-चप्पल चोरी हो जाते हैं। किसी भी प्रकार की चोरी को अशुभ माना जाता है, लेकिन पुरानी मान्यता है कि जूते-चप्पल चोरी होना शुभ है।   यदि शनिवार के दिन ऐसा होता है तो इससे शनि के दोषों में राहत मिलती है। काफी लोग जो पुरानी मान्यताओं को जानते हैं, वे अपनी इच्छा से ही दान के रूप में मंदिरों के बाहर जूते-चप्पल छोड़ आते हैं। इससे पुण्य बढ़ता है।   पैरों में होता है शनि का वास   ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर और कठोर ग्रह माना गया है। शनि जब किसी व्यक्ति को विपरीत फल देता है तो उससे कड़ी मेहनत करवाता है और नाम मात्र का प्रतिफल प्रदान करता है। जिन लोगों की राशि पर साढ़ेसाती या ढय्या चली रही होती है या कुंडली में शनि शुभ स्थान पर न हो तो उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।   हमारे शरीर के सभी अंग ग्रहों से प्रभावित होते हैं। त्वचा (चमड़ी) और पैरों में श...

सुबह जल्दी नहाने से बढ़ती है चेहरे की चमक और मिलते हैं ये फायदे

अच्छे स्वास्थ्य और सुंदर शरीर के लिए जरूरी है रोज नहाना। नहाने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह-सुबह का ही होता है। शास्त्रों में सुबह जल्दी नहाने के कई चमत्कारी फायदे बताए गए हैं। नहाते समय यहां दी गई बातों का ध्यान रखेंगे तो सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो सकती है और कुंडली के दोष भी शांत हो सकते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।   सुबह जल्दी नहाने के फायदे...   शास्त्रों के अनुसार सुबह जल्दी जागना अनिवार्य बताया है। जल्दी जागकर सूर्योदय से पूर्व नहाने से त्वचा की चमक बढ़ती है और दिनभर के कामों में आलस्य का सामना नहीं करना पड़ता है। जबकि जो लोग देर से नहाते हैं, उनमें आलस्य अधिक रहता है, वे जल्दी थक जाते हैं और कम उम्र में ही त्वचा की चमक कम हो सकती है।   सुबह जल्दी जागकर नहाने के बाद प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाने से मान-सम्मान प्राप्ति होती है, ऑफिस हो या घर आपके कार्यों को सराहना मिलती है।   नहाने से पहले तेल मालिश करें   नहाने से पहले शरीर की अच्छी तरह से तेल मालिश करना चाहि...