इन दिनों आषाढ़ का अधिक मास चल रहा है। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। ग्रंथों के अनुसार यह महीना भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है, इसलिए इस महीने में भगवान विष्णु का पूजन करने का विशेष महत्व है। आज (29 जून, सोमवार) अधिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को सोम प्रदोष का शुभ योग बन रहा है। ये व्रत भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। चूंकि अधिक मास तीन साल में एक बार आता है इसलिए भगवान विष्णु के प्रिय महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने वाले व्रत का ये योग बहुत ही खास है। इस दिन यदि कुछ विशेष उपाय किए जाए तो भगवान शिव तो प्रसन्न होंगे ही, साथ ही भगवान पुरुषोत्तम की कृपा भी प्राप्त होगी। शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के उपाय इस प्रकार हैं- 1. भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन की प्राप्ति होती है। 2. तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है। 3. जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है। 4. गेहूं चढ़ाने से संतान वृद्धि होती है। यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में बांट देना चाहिए। शिवपुराण के अनुसार, जानिए भगवान शिव को कौन...