Skip to main content

अनुच्छेद 35ए, जम्मू-कश्मीर में अलग समुदाय का निर्माण; आखिर एक ही देश में इतनी संवैधानिक विषमता क्यों?

संविधान के कुछ जानकार कश्मीर के अलगाववाद के लिए अनुच्छेद 370 से अधिक अनुच्छेद 35ए को जिम्मेदार मानते हैं। अनुच्छेद 35ए संविधान का एक अदृश्य और रहस्यमय भाग है। यह संविधान के मूल पाठ में शामिल नहीं है। इसे परिशिष्ट के रूप में जोड़ा गया है, लेकिन यह जम्मू-कश्मीर राज्य की शासन योजना का आधार स्तंभ है। संविधान का मूल उद्देश्य देश को एकजुट करना होता है, किंतु इसकी भूमिका इसके उलट है। यह जम्मू-कश्मीर में एक अलग समुदाय का निर्माण करता है जिन्हें स्थाई नागरिक कहा जाता है और केवल उन्हें ही राज्य सरकार को चुनने से लेकर संपत्ति खरीदने का अधिकार हासिल है।
सबसे बड़ा आश्चर्य तो यह है कि संविधान के इतने महत्वपूर्ण संशोधन में संसद की कोई भूमिका नहीं थी। न तो उसे सदन के पटल पर रखा गया और न ही उस पर बहस या मतदान हुआ। इसमें कहा गया है कि अनुच्छेद 35ए में उल्लिखित विषयों पर बनाए गए कानून भारत के संविधान के अनुरूप होने जरूरी नहीं हैं। उनका उल्लंघन भी हो सकता है और अंतर्विरोध होने पर भारत के संविधान की जगह इन कानूनों को मान्यता दी जाएगी। इस अधिकार के तहत विधानसभा को जम्मू-कश्मीर के स्थाई नागरिकों की परिभाषा तय करने का अधिकार है। यहां केवल इन्हीं स्थाई नागरिकों को मतदान देने से लेकर संपत्ति खरीदने का अधिकार हासिल है।
शेष भारत ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर में रहने वाले गैर स्थाई नागरिक भी इन तमाम अधिकारों से वंचित हैं। राज्य में संपत्ति अर्जित करने, बसने, शैक्षिक संस्थाओं में प्रवेश पाने तथा छात्रवृत्ति जैसे मामलों में केवल स्थाई नागरिकों को ही अधिकार प्राप्त है। इस उपबंध को सरसरी तौर पर देखने से ही तमाम बातें साफ हो जाती हैं। राज्य विधानसभा कानून बनाकर राज्य में रहने वाले गैर स्थाई नागरिकों को मूल अधिकारों से वंचित कर सकती है।
भारतीय नागरिकों को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करते ही मूल अधिकारों के सुरक्षा कवच से वंचित किया जा सकता है। राज्य कानून बनाकर शेष भारत के लोगों और गैर स्थाई नागरिकों को वहां बसने एवं संपत्ति खरीदने में पूर्ण पाबंदी लगा सकता है। स्थाई नागरिकों की परिभाषा तय करके किसी विदेशी को भी स्थाई नागरिकता दी जा सकती है। राज्य के बाहर शादी करने वाली लड़कियों को उत्तराधिकार से वंचित किया जा सकता है और स्थाई नागरिकों से शादी करने वाली विदेशी लड़कियों को स्थाई नागरिक मान सकता है। इससे गैर स्थाई नागरिकों को सरकारी नौकरियों के लिए अयोग्य भी माना जा सकता है। उन्हें सरकारी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश पाने तथा छात्रवृत्ति हासिल करने का अधिकार नहीं है। ये अधिकार अलगाववाद को बढ़ावा देने की आधारशिला तैयार करते हैं।
अनुच्छेद 35ए से जुड़ी तमाम आशंकाएं निराधार नहीं हैं। अनुच्छेद 35ए को जोड़ने का आदेश 14 मई, 1954 को जारी हुआ। फिर 30 माह उपरांत 17 नवंबर, 1957 को जम्मू-कश्मीर का संविधान लागू हुआ। इसमें स्थाई नागरिक की परिभाषा तय की गई जिसमें दो तरह के लोगों को शामिल किया गया। पहले वे जो 14 मई, 1954 को राज्य की प्रजा थे और दूसरे वे लोग जो वैध तरीके से संपत्ति खरीदने के बाद 10 वर्षों से राज्य में रह रहे थे। इस परिभाषा के अनुसार ऐसे बहुत से लोगों को स्थाई नागरिकता से वंचित कर दिया गया जो उसके वास्तविक हकदार थे।
1947 में करीब 5764 परिवार पश्चिमी पाकिस्तान से आकर जम्मू में बस गए थे। उनमें से 80 प्रतिशत लोग वंचित समुदायों से थे। जिन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष मदद की जरूरत थी। नई परिभाषा के कारण विशेष मदद मिलनी तो दूर उन्हें तमाम अधिकारों से वंचित होना पड़ा, क्योंकि वे स्थाई नागरिक की परिधि से बाहर थे। आज उनकी चौथी पीढ़ी वहां रह रही है, लेकिन उन्हें न तो राज्य में होने वाले चुनावों में मतदान का अधिकार है, न ही सरकारी नौकरी पाने या कि सरकारी शिक्षण संस्थाओं में दाखिला लेने का अधिकार। वे भारत के प्रधानमंत्री तो बन सकते हैं, लेकिन वे राज्य में ग्राम प्रधान के लिए मतदान भी नहीं कर सकते।
यह पीड़ा गोरखा समुदाय के लोगों की भी है जो कई दशकों से राज्य में रह रहे हैं। उनसे भी बुरी स्थिति वाल्मीकि समुदाय के उन लोगों की है जिन्हें 1957 में राज्य सरकार द्वारा यहां लाकर बसाया गया थ। तब इस समुदाय के करीब 200 परिवारों को पंजाब से यहां लाया गया था। उन्हें विशेष तौर पर सफाई कर्मचारी के रूप में काम करने के लिए लाया गया था। उन्हें स्थाई नागरिकता इस शर्त पर दी गई थी कि वे और उनकी पीढ़ियां केवल सफाई कमचारी के रूप में ही काम करते रहेंगे। बीते 61 सालों से वे सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं। तीन पीढ़ियों से वहां रहने के बावजूद उन्हें सरकारी व्यावसायिक संस्थानों में दाखिला नहीं मिलता। दूसरे संस्थानों से वे यदि उच्च शिक्षा हासिल भी कर लें तो भी उन्हें सफाई कर्मचारी के अलावा दूसरी नौकरी नहीं मिल सकती। बाल्मीकि समुदाय के लोगों पर इसकी दोहरी मार पड़ रही है। जहां राज्य में उन्हें दूसरी सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती वहीं दूसरे राज्यों में उन्हें मिल सकने वाले आरक्षण का भी लाभ नहीं मिलता।
अनुच्छेद 35ए के ही कारण अलगाववादी सोच रखने वाले लोगों को शेष भारत के लोगों के साथ भेदभाव का अवसर मिलता है। जम्मू कश्मीर के स्थाई नागरिकों को विशेष सुविधाओं का लालच देकर और इस विशेषाधिकार के खोने का भय दिखाकर अलगाववाद को पोषित करने की योजनाबद्ध कोशिश की गई है। महिलाओं के लिए तो यह अनुच्छेद और भी विभेदकारी है। अपनी पसंद के पुरुष से विवाह करने के अधिकार का उल्लंघन करता है। यदि वे राज्य के बाहर रहने वाले व्यक्ति से विवाह करती हैं तो उनका स्थाई नागरिक का विशेषाधिकार खत्म हो जाता है जिसके कारण वे उत्तराधिकार और संपत्ति के अधिकार से वंचित रह जाती हैं। उनके बच्चों को भी स्थाई नागरिकता से वंचित होना पड़ता है। यह सब कुछ हमारे संविधान में उन मूल अधिकारों के बावजूद हो रहा है जिसमें गैर नागरिकों को भी समानता और जीवन का अधिकार दिया गया है।
इस पर आश्चर्य हो सकता है कि आखिर एक ही देश में इतनी संवैधानिक विषमता क्यों है? इस भेदभाव से भी आश्चर्यजनक बात यह है कि उसे संविधान में संशोधन के माध्यम से नहीं बल्कि राष्ट्रपति के एक आदेश के माध्यम से जोड़ा गया है। संविधान के यदि एक पूर्णविराम में भी संशोधन करना हो तो उसके लिए अनुच्छेद 368 में तय प्रक्रिया से गुजरना होता है। संशोधन के प्रस्ताव को दोनों सदनों के विशेष बहुमत से पारित करवाना होता है, मगर अनुच्छेद 35ए के मामले में इसे गैर जरूरी माना गया।
लेखक रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विधि संकाय के पूर्व प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य हैं

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी आंखों वाली लड़की होती है भाग्यवान, ये हैं किस्मत वाली स्त्रियों के चिह्न

सभी पुरुष चाहते हैं कि उनका विवाह ऐसी स्त्री से हो जो भाग्यशाली हो व कुल का नाम ऊंचा करने वाली हो, लेकिन सामान्य रूप से किसी स्त्री को देखकर इस बारे में विचार नहीं किया जा सकता क्योंकि सुंदर दिखने वाली स्त्री कुटिल भी हो सकती है, वहीं साधारण सी दिखने वाली स्त्री विचारवान हो सकती है। ज्योतिष के अंतर्गत एक ऐसी विधा भी है जिसके अनुसार किसी भी स्त्री के अंगों पर विचारकर उसके स्वभाव व चरित्र के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना सकता है।  इस विधा को सामुद्रिक रहस्य कहते हैं। इस विधा का संपूर्ण वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र की रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। इस ग्रंथ के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर  सौभाग्यशाली स्त्रियों के विषय में आसानी से विचार किया जा सकता है-    1 of 8 Next श्लोक पूर्णचंद्रमुखी या च बालसूर्य-समप्रभा। विशालनेत्रा विम्बोष्ठी सा कन्या लभते सुखम् ।1। या च कांचनवर्णाभ रक्तपुष्परोरुहा। सहस्त्राणां तु नारीणां भवेत् सापि पतिव्रता ।2।  ...

मान्यताएं: मंदिर से जूते-चप्पल चोरी हो जाए तो समझें ये बातें

मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना आम बात है। इस चोरी को रोकने के लिए सभी बड़े मंदिरों में जूते-चप्पल रखने के लिए अलग से सुरक्षित व्यवस्था की जाती है। इस व्यवस्था के बावजूद भी कई बार लोगों के जूते-चप्पल चोरी हो जाते हैं। किसी भी प्रकार की चोरी को अशुभ माना जाता है, लेकिन पुरानी मान्यता है कि जूते-चप्पल चोरी होना शुभ है।   यदि शनिवार के दिन ऐसा होता है तो इससे शनि के दोषों में राहत मिलती है। काफी लोग जो पुरानी मान्यताओं को जानते हैं, वे अपनी इच्छा से ही दान के रूप में मंदिरों के बाहर जूते-चप्पल छोड़ आते हैं। इससे पुण्य बढ़ता है।   पैरों में होता है शनि का वास   ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर और कठोर ग्रह माना गया है। शनि जब किसी व्यक्ति को विपरीत फल देता है तो उससे कड़ी मेहनत करवाता है और नाम मात्र का प्रतिफल प्रदान करता है। जिन लोगों की राशि पर साढ़ेसाती या ढय्या चली रही होती है या कुंडली में शनि शुभ स्थान पर न हो तो उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।   हमारे शरीर के सभी अंग ग्रहों से प्रभावित होते हैं। त्वचा (चमड़ी) और पैरों में श...

सुबह जल्दी नहाने से बढ़ती है चेहरे की चमक और मिलते हैं ये फायदे

अच्छे स्वास्थ्य और सुंदर शरीर के लिए जरूरी है रोज नहाना। नहाने के लिए सबसे अच्छा समय सुबह-सुबह का ही होता है। शास्त्रों में सुबह जल्दी नहाने के कई चमत्कारी फायदे बताए गए हैं। नहाते समय यहां दी गई बातों का ध्यान रखेंगे तो सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो सकती है और कुंडली के दोष भी शांत हो सकते हैं। साथ ही, स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होते हैं।   सुबह जल्दी नहाने के फायदे...   शास्त्रों के अनुसार सुबह जल्दी जागना अनिवार्य बताया है। जल्दी जागकर सूर्योदय से पूर्व नहाने से त्वचा की चमक बढ़ती है और दिनभर के कामों में आलस्य का सामना नहीं करना पड़ता है। जबकि जो लोग देर से नहाते हैं, उनमें आलस्य अधिक रहता है, वे जल्दी थक जाते हैं और कम उम्र में ही त्वचा की चमक कम हो सकती है।   सुबह जल्दी जागकर नहाने के बाद प्रतिदिन सूर्योदय के समय सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए। सूर्य को जल चढ़ाने से मान-सम्मान प्राप्ति होती है, ऑफिस हो या घर आपके कार्यों को सराहना मिलती है।   नहाने से पहले तेल मालिश करें   नहाने से पहले शरीर की अच्छी तरह से तेल मालिश करना चाहि...