Skip to main content

चोरी हुआ है फोन तो ऐसे Deactivate किया जा सकता है वॉट्सऐप अकाउंट

वॉट्सऐप की सिक्युरिटी को लेकर आए दिन बातें उठती रहती हैं। अब इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के बारे में खबर आई है कि कोई भी यूजर एक प्रोग्राम की मदद से ट्रैक किया जा सकता है। वॉट्सऐप मैसेज सिक्युरिटी के लिए कंपनी ने हाल ही में नए एन्क्रिप्शन की घोषणा भी की थी। वॉट्सऐप भले ही आपको सिक्युरिटी के तरीके दे, लेकिन अगर आपका फोन चोरी हो जाए या कहीं खो जाए तो कोई भी आपके पर्सनल मैसेज पढ़ सकता है। अगर फोन चोरी हो गया है तो थोड़ी सी मेहनत से वॉट्सऐप को डिएक्टिवेट किया जा सकता है। हम आपको बताने जा रहे हैं इसके टिप्स।
1 of 3

स्टेप 1 : सबसे पहले बंद करवाएं सिम-

वॉट्सऐप कंपनी ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग में ये जानकारी दी है कि किस तरह से अकाउंट बिना संबंधित फोन के भी डिएक्टिवेट किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले जो फोन खोया है उसकी सिम को डिएक्टिवेट करवाएं। ऐसे में कोई भी वेरिफिकेशन कोड या कॉल उस सिम पर नहीं जा पाएगी।


स्टेप 2: जरूरत होगी एक और वॉट्सऐप अकाउंट की-
एक बार सिम लॉक होने के बाद यूजर्स को उसी नंबर से दूसरे वॉट्सऐप अकाउंट की जरूरत होगी। हालांकि, जरूरी होगा उसी नबंर से अकाउंट बनाना क्योंकि वैरिफिकेशन भी उसी नंबर से होगा। ये तरीका थोड़ा लंबा जरूर है, लेकिन आधिकारिक तौर पर खोए हुए फोन से वॉट्सऐप डिएक्टिवेट करने का अकेले यही तरीका है। वॉट्सऐप एक बार में सिर्फ एक ही नंबर से एक्टिवेट किया जा सकता है।
2 of 3
PrevNext
चोरी हुआ है फोन तो ऐसे Deactivate किया जा सकता है वॉट्सऐप अकाउंट


स्टेप 3: अपने मैसेज और फोटोज डिलीट कीजिए
वॉट्सऐप दूसरे नंबर पर एक्टिवेट होते ऐप का फोल्डर आपके फोन में सेव होगा। उसमें से सबसे पहले फोटोज और सभी बैकअप डिलीट कर दें।
3 of 3

इसके बाद सभी चैट हिस्ट्री डिलीट करें। ध्यान देने वाली बात ये है कि वॉट्सऐप से अकाउंट डिएक्टिवेट होता है ये हमेशा के लिए डिलीट नहीं होता। इसलिए अकाउंट डिएक्टिवेट करने से पहले सभी मैसेज और चैट हिस्ट्री डिलीट कर दें। जब तक आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे होंगे कोई और उस नंबर से लॉगइन नहीं कर पाएगा और डिलीट किया गया सारा डाटा उस अकाउंट पर मान्य होगा।

नोट: अगर खोए हुए फोन का सिम कार्ड लॉक कर दिया गया है तो भी नेट से कनेक्ट होते ही वॉट्सऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है इसलिए वॉट्सऐप को डिएक्टिवेट करना ही उचित होगा। अगर आप उसी नंबर से दोबारा वॉट्सऐप अकाउंट नहीं बनाना चाहते हैं तो कंपनी को आधिकारिक तौर पर ईमेल कर वॉट्सऐप ब्लॉक करावाया जा सकता है, लेकिन इसमें समय लगेगा।



Comments

Popular posts from this blog

बड़ी आंखों वाली लड़की होती है भाग्यवान, ये हैं किस्मत वाली स्त्रियों के चिह्न

सभी पुरुष चाहते हैं कि उनका विवाह ऐसी स्त्री से हो जो भाग्यशाली हो व कुल का नाम ऊंचा करने वाली हो, लेकिन सामान्य रूप से किसी स्त्री को देखकर इस बारे में विचार नहीं किया जा सकता क्योंकि सुंदर दिखने वाली स्त्री कुटिल भी हो सकती है, वहीं साधारण सी दिखने वाली स्त्री विचारवान हो सकती है। ज्योतिष के अंतर्गत एक ऐसी विधा भी है जिसके अनुसार किसी भी स्त्री के अंगों पर विचारकर उसके स्वभाव व चरित्र के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना सकता है।  इस विधा को सामुद्रिक रहस्य कहते हैं। इस विधा का संपूर्ण वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र की रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। इस ग्रंथ के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर  सौभाग्यशाली स्त्रियों के विषय में आसानी से विचार किया जा सकता है-    1 of 8 Next श्लोक पूर्णचंद्रमुखी या च बालसूर्य-समप्रभा। विशालनेत्रा विम्बोष्ठी सा कन्या लभते सुखम् ।1। या च कांचनवर्णाभ रक्तपुष्परोरुहा। सहस्त्राणां तु नारीणां भवेत् सापि पतिव्रता ।2।  ...

मान्यताएं: मंदिर से जूते-चप्पल चोरी हो जाए तो समझें ये बातें

मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना आम बात है। इस चोरी को रोकने के लिए सभी बड़े मंदिरों में जूते-चप्पल रखने के लिए अलग से सुरक्षित व्यवस्था की जाती है। इस व्यवस्था के बावजूद भी कई बार लोगों के जूते-चप्पल चोरी हो जाते हैं। किसी भी प्रकार की चोरी को अशुभ माना जाता है, लेकिन पुरानी मान्यता है कि जूते-चप्पल चोरी होना शुभ है।   यदि शनिवार के दिन ऐसा होता है तो इससे शनि के दोषों में राहत मिलती है। काफी लोग जो पुरानी मान्यताओं को जानते हैं, वे अपनी इच्छा से ही दान के रूप में मंदिरों के बाहर जूते-चप्पल छोड़ आते हैं। इससे पुण्य बढ़ता है।   पैरों में होता है शनि का वास   ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर और कठोर ग्रह माना गया है। शनि जब किसी व्यक्ति को विपरीत फल देता है तो उससे कड़ी मेहनत करवाता है और नाम मात्र का प्रतिफल प्रदान करता है। जिन लोगों की राशि पर साढ़ेसाती या ढय्या चली रही होती है या कुंडली में शनि शुभ स्थान पर न हो तो उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।   हमारे शरीर के सभी अंग ग्रहों से प्रभावित होते हैं। त्वचा (चमड़ी) और पैरों में श...

अनुच्छेद 35ए, जम्मू-कश्मीर में अलग समुदाय का निर्माण; आखिर एक ही देश में इतनी संवैधानिक विषमता क्यों?

संविधान के कुछ जानकार कश्मीर के अलगाववाद के लिए अनुच्छेद 370 से अधिक अनुच्छेद 35ए को जिम्मेदार मानते हैं। अनुच्छेद 35ए संविधान का एक अदृश्य और रहस्यमय भाग है। यह संविधान के मूल पाठ में शामिल नहीं है। इसे परिशिष्ट के रूप में जोड़ा गया है, लेकिन यह जम्मू-कश्मीर राज्य की शासन योजना का आधार स्तंभ है। संविधान का मूल उद्देश्य देश को एकजुट करना होता है, किंतु इसकी भूमिका इसके उलट है। यह जम्मू-कश्मीर में एक अलग समुदाय का निर्माण करता है जिन्हें स्थाई नागरिक कहा जाता है और केवल उन्हें ही राज्य सरकार को चुनने से लेकर संपत्ति खरीदने का अधिकार हासिल है। सबसे बड़ा आश्चर्य तो यह है कि संविधान के इतने महत्वपूर्ण संशोधन में संसद की कोई भूमिका नहीं थी। न तो उसे सदन के पटल पर रखा गया और न ही उस पर बहस या मतदान हुआ। इसमें कहा गया है कि अनुच्छेद 35ए में उल्लिखित विषयों पर बनाए गए कानून भारत के संविधान के अनुरूप होने जरूरी नहीं हैं। उनका उल्लंघन भी हो सकता है और अंतर्विरोध होने पर भारत के संविधान की जगह इन कानूनों को मान्यता दी जाएगी। इस अधिकार के तहत विधानसभा को जम्मू-कश्मीर के स्थाई नागरिकों की परिभाषा त...