Skip to main content

अगर आपमें है Confidence की कमी, तो अपना सकते हैं ये 5 Tips

:ज़िंदगी में किसी भी मुकाम तक पहुंचने के लिए जोश, जज़्बा और आत्मविश्वास होना बहुत ज़रूरी है। यह सेल्फ कॉन्फिडेंस ही है, जो आपको गिरने के बाद भी दोबारा उठकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अगर आपको खुद पर विश्वास है तो मुश्किल से मुश्किल स्थिति और राह भी आसान हो जाती है। दुनिया में जितने भी स्टार्स हैं, वो अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस के बलबूते ही आसमां छू रहे हैं।
1 of 5
(तस्वीरों का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।)
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज के ज़माने में खूबसूरती से ज़्यादा स्मार्टनेस और कॉन्फिडेंस मैटर करता है। चाहे प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल, अगर आपमें कॉन्फिडेंस है, तो सब कुछ आसान है। ये हैं आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए 5 टिप्स।
TIP-1 ATTIRE
आप जिस तरह से ड्रेस-अप होते हैं, उसका इफेक्ट भी आपके कॉन्फिडेंस लेवल पर पड़ता है। आपने खुद भी इस बात पर गौर किया होगा कि जब कोई आपकी ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करता है, आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है। इसलिए सेल्फ-कॉन्फिडेंस का पहला स्टेप है-ड्रेस वेल। आप जितने इम्प्रेसिव दिखेंगे, आपका कॉन्फिडेंस लेवल उतना ज़्यादा होगा। जब भी आप सही से ड्रेस-अप नहीं होते, आप न तो किसी से बात करते वक्त कम्फर्टबल फील करते हैं और न ही कहीं बाहर जाकर। इसलिए ज़रूरी है कि ओकेजन के हिसाब से आपका आउटफिट भी सही हो। आपके कपड़े साफ हों और उनमें सिलवटें न हों। साथ ही, एक अच्छी परफ्यूम लगाना भी न भूलें। ऐसा कीजिए और फिर देखिए कि आपका कॉन्फिडेंस लेवल कितना बढ़ता है !



TIP- 3 EDUCATION
3 of 5
शिक्षा विकास के लिए बहुत ज़रूरी है। आप जितने पढ़े-लिखे होंगे, समाज में आपका उतना बड़ा रुतबा होगा, पहचान होगी और आपको सम्मान मिलेगा। इससे आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है। आप चार लोगों के बीच बात कर सकते हैं। दोस्त, ऑफिस में साथी और परिवार वाले भी आपका सम्मान करते हैं। ज़्यादा पढ़ाई, मतलब ज़्यादा सैलरी के चांसेस। लेकिन एक बात का ध्यान रहे कि आप डिग्रियों का ज़्यादा बख़ान न करें। पढ़ाई के साथ-साथ मैनर्स भी ज़रूरी है।

TIP-4 TRAVELLING
4 of 5
सेल्फ कॉन्फिडेंस और नॉलेज को बढ़ाने के लिए ज्य़ादा से ज्य़ादा ट्रैवल करना भी ज़रूरी है। ऐसा करने से आपको अलग-अलग कल्चर और रीति-रिवाज़ों की जानकारी मिलती है। आप नए लोगों से मिलते हैं, तो आप बहुत कुछ नया भी सीखते हैं। आप नई भाषा भी सीखते हैं। अधिक जानकारी होने से स्वाभाविक तौर पर आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ता है। ट्रैवल करने से आपके मन में नए विचार आते हैं और आपमें अपने फैसले खुद लेना का विश्वास आता है।


Comments

Popular posts from this blog

बड़ी आंखों वाली लड़की होती है भाग्यवान, ये हैं किस्मत वाली स्त्रियों के चिह्न

सभी पुरुष चाहते हैं कि उनका विवाह ऐसी स्त्री से हो जो भाग्यशाली हो व कुल का नाम ऊंचा करने वाली हो, लेकिन सामान्य रूप से किसी स्त्री को देखकर इस बारे में विचार नहीं किया जा सकता क्योंकि सुंदर दिखने वाली स्त्री कुटिल भी हो सकती है, वहीं साधारण सी दिखने वाली स्त्री विचारवान हो सकती है। ज्योतिष के अंतर्गत एक ऐसी विधा भी है जिसके अनुसार किसी भी स्त्री के अंगों पर विचारकर उसके स्वभाव व चरित्र के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना सकता है।  इस विधा को सामुद्रिक रहस्य कहते हैं। इस विधा का संपूर्ण वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र की रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। इस ग्रंथ के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर  सौभाग्यशाली स्त्रियों के विषय में आसानी से विचार किया जा सकता है-    1 of 8 Next श्लोक पूर्णचंद्रमुखी या च बालसूर्य-समप्रभा। विशालनेत्रा विम्बोष्ठी सा कन्या लभते सुखम् ।1। या च कांचनवर्णाभ रक्तपुष्परोरुहा। सहस्त्राणां तु नारीणां भवेत् सापि पतिव्रता ।2।  ...

मान्यताएं: मंदिर से जूते-चप्पल चोरी हो जाए तो समझें ये बातें

मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना आम बात है। इस चोरी को रोकने के लिए सभी बड़े मंदिरों में जूते-चप्पल रखने के लिए अलग से सुरक्षित व्यवस्था की जाती है। इस व्यवस्था के बावजूद भी कई बार लोगों के जूते-चप्पल चोरी हो जाते हैं। किसी भी प्रकार की चोरी को अशुभ माना जाता है, लेकिन पुरानी मान्यता है कि जूते-चप्पल चोरी होना शुभ है।   यदि शनिवार के दिन ऐसा होता है तो इससे शनि के दोषों में राहत मिलती है। काफी लोग जो पुरानी मान्यताओं को जानते हैं, वे अपनी इच्छा से ही दान के रूप में मंदिरों के बाहर जूते-चप्पल छोड़ आते हैं। इससे पुण्य बढ़ता है।   पैरों में होता है शनि का वास   ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर और कठोर ग्रह माना गया है। शनि जब किसी व्यक्ति को विपरीत फल देता है तो उससे कड़ी मेहनत करवाता है और नाम मात्र का प्रतिफल प्रदान करता है। जिन लोगों की राशि पर साढ़ेसाती या ढय्या चली रही होती है या कुंडली में शनि शुभ स्थान पर न हो तो उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।   हमारे शरीर के सभी अंग ग्रहों से प्रभावित होते हैं। त्वचा (चमड़ी) और पैरों में श...

अनुच्छेद 35ए, जम्मू-कश्मीर में अलग समुदाय का निर्माण; आखिर एक ही देश में इतनी संवैधानिक विषमता क्यों?

संविधान के कुछ जानकार कश्मीर के अलगाववाद के लिए अनुच्छेद 370 से अधिक अनुच्छेद 35ए को जिम्मेदार मानते हैं। अनुच्छेद 35ए संविधान का एक अदृश्य और रहस्यमय भाग है। यह संविधान के मूल पाठ में शामिल नहीं है। इसे परिशिष्ट के रूप में जोड़ा गया है, लेकिन यह जम्मू-कश्मीर राज्य की शासन योजना का आधार स्तंभ है। संविधान का मूल उद्देश्य देश को एकजुट करना होता है, किंतु इसकी भूमिका इसके उलट है। यह जम्मू-कश्मीर में एक अलग समुदाय का निर्माण करता है जिन्हें स्थाई नागरिक कहा जाता है और केवल उन्हें ही राज्य सरकार को चुनने से लेकर संपत्ति खरीदने का अधिकार हासिल है। सबसे बड़ा आश्चर्य तो यह है कि संविधान के इतने महत्वपूर्ण संशोधन में संसद की कोई भूमिका नहीं थी। न तो उसे सदन के पटल पर रखा गया और न ही उस पर बहस या मतदान हुआ। इसमें कहा गया है कि अनुच्छेद 35ए में उल्लिखित विषयों पर बनाए गए कानून भारत के संविधान के अनुरूप होने जरूरी नहीं हैं। उनका उल्लंघन भी हो सकता है और अंतर्विरोध होने पर भारत के संविधान की जगह इन कानूनों को मान्यता दी जाएगी। इस अधिकार के तहत विधानसभा को जम्मू-कश्मीर के स्थाई नागरिकों की परिभाषा त...