Skip to main content

ऐसा मानते हैं कि दूध के इन उपायों से दूर हो सकती है दरिद्रता

ये बात तो सभी जानते हैं कि अच्छे स्वास्थ्य और शक्ति के लिए प्रतिदिन दूध पीना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं ज्योतिष में दूध के भी कई उपाय बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपायों से बुरा समय दूर हो सकता है और दरिद्रता से मुक्ति पाई जा सकती है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ सकती है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं को दूध भी विशेष रूप से अर्पित किया जाता है। दूध का उपयोग पंचामृत में भी एक अमृत के रूप में किया जाता है।
 
जीवन में क्यों आती हैं परेशानियां
 
कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी पर्याप्त धन प्राप्त नहीं हो पाता है। इस संबंध में ज्योतिष में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कोई ग्रह दोष हो तो व्यक्ति को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। धन अभाव का सामना करना पड़ता है। कुंडली के अशुभ ग्रहों का उपचार कर लिया जाए तो बुरा समय टल सकता है। यहां जो उपाय बताए जा रहे हैं, उनसे कुंडली के दोष दूर होते हैं और कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।
 पहला उपाय
 
ऐसा माना जाता है कि ज्योतिष के तंत्र शास्त्र में बताए गए उपाय बहुत जल्दी असर दिखाना शुरू कर देते हैं। ये उपाय करते समय सावधानी और विधि का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे उपायों की गोपनीयता भी बनाए रखना जरूरी है। जो भी व्यक्ति ये उपाय करता है, उसे किसी अन्य व्यक्ति से इस संबंध में चर्चा नहीं करनी चाहिए। अन्यथा ये उपाय निष्फल हो जाते हैं।
 
रविवार को करें दूध का ये उपाय
 
उपाय के अनुसार आपको रविवार की रात सोते समय 1 गिलास में दूध भरकर अपने सिर के पास रखना है। दूध सावधानी से रखें, नींद में दूध ढुलना नहीं चाहिए।
 
सुबह उठने के बाद नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं। सूर्य को जल अर्पित करें और इष्टदेवी-देवताओं का पूजन करें। इसके बाद दूध को किसी बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा हर रविवार की रात की कर सकते हैं।
 
इस उपाय से बुरी नजर दूर होती है। नकारात्मक शक्तियों का असर कम होता है। कार्यों में सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। पुराने समय से अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
दूसरा उपाय
 
यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि या राहु-केतु के दोष होते हैं तो उसे कार्यों में आसानी से सफलता नहीं मिल पाती है। इन दोषों को दूर करने के लिए हर शनिवार ये उपाय करें।
 
उपाय के अनुसार किसी पीपल की जड़ में कच्चा दूध अर्पित करें। इसके बाद जल अर्पित करें और पीपल का पूजन करें। पूजन के साथ ही पीपल की कम से कम सात परिक्रमा करें। इस उपाय से शनि दोषों के साथ ही राहु-केतु के दोष भी दूर हो जाते हैं। कालसर्प दोष का असर कम हो जाता है और बुरा समय टल जाता है। इन ग्रहों के दोषों के कारण आ रही धन संबंधी बाधाएं भी दूर हो सकती हैं।

तीसरा उपाय
 
शिवजी की कृपा से धन संबंधी बाधाएं दूर करने के लिए कच्चे दूध का यह उपाय करें। हर सोमवार सुबह जल्दी उठें। उठने के बाद नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाएं। सूर्य को जल अर्पित करें। घर में स्थित देवी-देवताओं का पूजन करें। इसके बाद आपके घर के आसपास किसी भी शिव मंदिर जाएं और वहां शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।
 
कच्चा दूध अपने घर से ही साथ लेकर जाएं। शिवलिंग पर दूध चढ़ाने के बाद स्वच्छ जल अर्पित करें। इसके बाद अक्षत, कुमकुम, बिल्व पत्र आदि पूजन सामग्री चढ़ाएं। शिव मंत्र का जप करें। मंत्र- ऊँ नम: शिवाय।
 
शास्त्रों के अनुसार हर सोमवार यह उपाय किया जाए तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी आंखों वाली लड़की होती है भाग्यवान, ये हैं किस्मत वाली स्त्रियों के चिह्न

सभी पुरुष चाहते हैं कि उनका विवाह ऐसी स्त्री से हो जो भाग्यशाली हो व कुल का नाम ऊंचा करने वाली हो, लेकिन सामान्य रूप से किसी स्त्री को देखकर इस बारे में विचार नहीं किया जा सकता क्योंकि सुंदर दिखने वाली स्त्री कुटिल भी हो सकती है, वहीं साधारण सी दिखने वाली स्त्री विचारवान हो सकती है। ज्योतिष के अंतर्गत एक ऐसी विधा भी है जिसके अनुसार किसी भी स्त्री के अंगों पर विचारकर उसके स्वभाव व चरित्र के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना सकता है।  इस विधा को सामुद्रिक रहस्य कहते हैं। इस विधा का संपूर्ण वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र की रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। इस ग्रंथ के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर  सौभाग्यशाली स्त्रियों के विषय में आसानी से विचार किया जा सकता है-    1 of 8 Next श्लोक पूर्णचंद्रमुखी या च बालसूर्य-समप्रभा। विशालनेत्रा विम्बोष्ठी सा कन्या लभते सुखम् ।1। या च कांचनवर्णाभ रक्तपुष्परोरुहा। सहस्त्राणां तु नारीणां भवेत् सापि पतिव्रता ।2।  ...

वोटर भेड़ ही बने रहे तो ऊन के साथ चमड़ी भी उधेड़ लेंगे राजनीतिक दल

राजस्थान चुनाव की दस्तक के साथ हवा में उछल रहे नारों-जुमलों ने एक बार फिर मधु लिमये की बात याद दिला दी- 'जनता उस भेड़ की तरह है जिसकी चमड़ी पर से हम राजनीतिक दल वोटों की ऊन काटते हैं। ऊन काटे तब तक तो ठीक, लेकिन कुछ दल चमड़ी तक काट लेते हैं।' यहां भी राजनीतिक कुचक्र से बचाने की भावना भले ही हो, लेकिन मतदाता को भेड़ कहा गया। छह दशक की चुनावी यात्रा में यह साफ हो गया है कि राजनीतिक दल वोटर को क्या मानते हैं। जीत की जुगत के लिए हर बार बुनते हैं जुमले-नारे। गरीबी हटाओ, सिंहासन खाली करो, शाइनिंग इंडिया, बच्चा-बच्चा राम का.. जैसे नारे और उनका हश्र प्रमाण है कि राजनीतिक विचारधाराएं मृतप्राय: हो चुकी हैं। चुनावी सभाओं में साम्यवाद, समाजवाद, धार्मिक सहिष्णुता जैसे मुद्दों पर होने वाली बातें इतिहास बन गई है। उनकी जगह अब है- छद्म राष्ट्रवाद, धर्म-संप्रदाय, समुदाय में ध्रुवीकरण के जरिये पैठ बनाने के प्रयास। जो दल जिस शिद्दत से इन भावनाओं को भुना सका, धन-बाहुबल का बेहतर मिश्रण कर सका, वह सदन के हां-पक्ष में पहुंचा। बात जब राजस्थान विधानसभा की हैं तो हालात एकांतरा बुखार जैसी है। ऐसा बु...

अनुच्छेद 35ए, जम्मू-कश्मीर में अलग समुदाय का निर्माण; आखिर एक ही देश में इतनी संवैधानिक विषमता क्यों?

संविधान के कुछ जानकार कश्मीर के अलगाववाद के लिए अनुच्छेद 370 से अधिक अनुच्छेद 35ए को जिम्मेदार मानते हैं। अनुच्छेद 35ए संविधान का एक अदृश्य और रहस्यमय भाग है। यह संविधान के मूल पाठ में शामिल नहीं है। इसे परिशिष्ट के रूप में जोड़ा गया है, लेकिन यह जम्मू-कश्मीर राज्य की शासन योजना का आधार स्तंभ है। संविधान का मूल उद्देश्य देश को एकजुट करना होता है, किंतु इसकी भूमिका इसके उलट है। यह जम्मू-कश्मीर में एक अलग समुदाय का निर्माण करता है जिन्हें स्थाई नागरिक कहा जाता है और केवल उन्हें ही राज्य सरकार को चुनने से लेकर संपत्ति खरीदने का अधिकार हासिल है। सबसे बड़ा आश्चर्य तो यह है कि संविधान के इतने महत्वपूर्ण संशोधन में संसद की कोई भूमिका नहीं थी। न तो उसे सदन के पटल पर रखा गया और न ही उस पर बहस या मतदान हुआ। इसमें कहा गया है कि अनुच्छेद 35ए में उल्लिखित विषयों पर बनाए गए कानून भारत के संविधान के अनुरूप होने जरूरी नहीं हैं। उनका उल्लंघन भी हो सकता है और अंतर्विरोध होने पर भारत के संविधान की जगह इन कानूनों को मान्यता दी जाएगी। इस अधिकार के तहत विधानसभा को जम्मू-कश्मीर के स्थाई नागरिकों की परिभाषा त...