Skip to main content

ऐेसे जानिए आपकी किस्मत में है या नहीं विदेश जाने के योग

आज के दौर में काफी अधिक लोग ऐसे हैं जो विदेश यात्रा करना चाहते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोगों की यह इच्छा पूरी हो पाती है। जो लोग विदेश यात्रा करते हैं, उनकी हथेली में या शरीर पर कुछ ज्योतिषीय संकेत छिपे होते हैं। ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे निशान बताए गए हैं जो बताते हैं कि व्यक्ति कभी विदेश जाएगा या नहीं...
 
रेखाएं और तिल बताते हैं व्यक्ति विदेश जाएगा या नहीं
 
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली की कुछ विशेष रेखाएं दर्शाती हैं कि आपके लिए विदेश यात्रा के योग हैं या नहीं। साथ ही, शरीर पर कुछ खास अंगों के तिल भी इस संबंध में संभावनाएं व्यक्त करते हैं। यहां जानिए विदेश यात्रा के योग बताने वाले निशान कौन-कौन से हैं...
 
हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हथेली में शुक्र पर्वत (अंगूठे के नीचे वाले भाग को शुक्र पर्वत कहते हैं।) के सामने ही हथेली के दूसरी ओर चंद्र पर्वत (Moon Mount) होता है। चंद्र पर्वत व्यक्ति की कल्पना शक्ति, बौद्धिक क्षमता, मनोवृत्ति, कला प्रेम आदि को दर्शाता है। इस पर्वत पर कुछ रेखाएं विदेश यात्रा के संबंध में संभावनाएं बताती हैं।
 
ऐेसे जानिए आपकी किस्मत में है या नहीं विदेश जाने के योग


हथेली में ऐसे देखें विदेश यात्रा का योग
 
- यदि आपके हाथ की जीवन रेखा (जीवन रेखा शुक्र पर्वत को घेर रहती है।) दोष रहित है और इस रेखा से कुछ रेखाएं चंद्र पर्वत की ओर जा रही हैं तो ये रेखाएं व्यक्ति की विदेश यात्रा के योग दर्शाती हैं। यहां से निकलने वाली रेखा जितनी लंबी और गहरी होती है, विदेश यात्रा का योग उतना ही प्रभावी माना जाता है। ये रेखाएं आड़ी अवस्था में होती है।
 
- जिन लोगों की हथेली में राहु पर्वत (फोटो में देखिए) से सूर्य रेखा प्रारंभ होती है, वे लोग अपने जन्म स्थान से दूर जाकर प्रगति करते हैं। ये लोग जिस काम को हाथ में लेते हैं, उस काम को पूरा करने के बाद ही शांत होते हैं। यदि ये रेखा स्त्री के हाथ में है तो उसे पुरुष से लाभ मिलता है। यदि ये रेखा पुरुष के हाथ में हो तो वह किसी स्त्री से लाभ प्राप्त करता है। ये लोग जीवन में कई बार विदेश यात्रा भी करते हैं।

ऐेसे जानिए आपकी किस्मत में है या नहीं विदेश जाने के योग




- यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत से निकलकर रेखाएं गुरु पर्वत की ओर जा रही हैं तो व्यक्ति विदेश में प्रख्यात होता है। विदेश में मान-सम्मान और पैसा कमाता है।
 
- चंद्र पर्वत पर छोटी-छोटी रेखाएं भी यात्राओं की ओर इशारा करती हैं।

- हस्तरेखा से इस संबंध में एकदम सही जानकारी प्राप्त करने के लिए दोनों हथेलियों की सभी रेखाओं और पर्वतों का गहन अध्ययन करना होता है। यहां सिर्फ चंद्र पर्वत के आधार पर कुछ बातें बताई गई हैं। अन्य रेखाओं के आधार पर यहां बताई गई बातें बदल भी सकती हैं।
 
इस आर्टिकल में उपयोग की गई रेखाओं और पर्वतों के हिन्दी नाम और इंग्लिश नाम
 
जीवन रेखा- Life Line
हृदय रेखा- Heart Line
मस्तिष्क रेखा- Head Line
सूर्य रेखा- Sun Line or Fame Line
भाग्य रेखा- Fate Line
शुक्र पर्वत- Venus Mount
चंद्र पर्वत- Moon Mount
गुरु पर्वत- Jupiter Mount
मंगल पर्वत- Mars Mount
शनि पर्वत- Saturn Mount
सूर्य पर्वत- Sun Mount
बुध पर्वत- Mercury Mount

ऐेसे जानिए आपकी किस्मत में है या नहीं विदेश जाने के योग


चंद्र पर्वत का प्रभाव
 
- यदि किसी व्यक्ति की हथेली में चंद्र पर्वत उन्नत हो तो व्यक्ति की कल्पना शक्ति काफी अच्छी होती है। वह कला प्रेमी होता है।
 
- यदि चंद्र क्षेत्र दबा हुआ है तो व्यक्ति की कल्पना शक्ति बहुत कम होती है। ऐसा व्यक्ति कोई भी कार्य अधिक रुचि से नहीं कर पाता है।
 
- यदि चंद्र क्षेत्र अत्यधिक उन्नत हो और स्वास्थ्य रेखा (स्वास्थ्य रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर छोटी उंगली की ओर जाती है।) दोषपूर्ण हो, अन्य रेखाओं से कटी हुई हो या टूटी हुई हो तो व्यक्ति को सिर दर्द, पागलपपन जैसे मानसिक रोग हो सकते हैं। ऐसे व्यक्ति की मानसिक स्थिति बिगड़ सकती है।

ऐेसे जानिए आपकी किस्मत में है या नहीं विदेश जाने के योग





तिल के आधार पर विदेश यात्रा के योग
 
- दाहिनी भौंह के पास या दाहिनी पसली के नीचे लाल तिल हो तो व्यक्ति व्यापार में काफी उन्नति करता है और 36 वर्ष की आयु के बाद विदेश यात्रा कर धन अर्जित करता है।
 
- यदि किसी व्यक्ति के मस्तिष्क यानी माथे पर तिल है तो व्यक्ति को मान-सम्मान मिलता है। माथे की दाहिनी ओर तिल हो तो व्यक्ति को धन का अभाव नहीं रहता है। यदि तिल दोनों भौंहों के बीच है तो व्यक्ति कई बार विदेश यात्रा करता है।
 
- यदि किसी व्यक्ति के पैर के तलवे पर या अंगूठे पर तिल हो तो व्यक्ति विदेश जाता है। ऐसे योग बनते हैं।
 
- सीधी और स्पष्ट नाक पर चेचक का निशान हो तो व्यक्ति देश-विदेश में ख्याति प्राप्त करता है।

ऐेसे जानिए आपकी किस्मत में है या नहीं विदेश जाने के योग

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी आंखों वाली लड़की होती है भाग्यवान, ये हैं किस्मत वाली स्त्रियों के चिह्न

सभी पुरुष चाहते हैं कि उनका विवाह ऐसी स्त्री से हो जो भाग्यशाली हो व कुल का नाम ऊंचा करने वाली हो, लेकिन सामान्य रूप से किसी स्त्री को देखकर इस बारे में विचार नहीं किया जा सकता क्योंकि सुंदर दिखने वाली स्त्री कुटिल भी हो सकती है, वहीं साधारण सी दिखने वाली स्त्री विचारवान हो सकती है। ज्योतिष के अंतर्गत एक ऐसी विधा भी है जिसके अनुसार किसी भी स्त्री के अंगों पर विचारकर उसके स्वभाव व चरित्र के बारे में काफी कुछ आसानी से जाना सकता है।  इस विधा को सामुद्रिक रहस्य कहते हैं। इस विधा का संपूर्ण वर्णन सामुद्रिक शास्त्र में मिलता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सामुद्रिक शास्त्र की रचना भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय ने की है। इस ग्रंथ के अनुसार आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर  सौभाग्यशाली स्त्रियों के विषय में आसानी से विचार किया जा सकता है-    1 of 8 Next श्लोक पूर्णचंद्रमुखी या च बालसूर्य-समप्रभा। विशालनेत्रा विम्बोष्ठी सा कन्या लभते सुखम् ।1। या च कांचनवर्णाभ रक्तपुष्परोरुहा। सहस्त्राणां तु नारीणां भवेत् सापि पतिव्रता ।2।  ...

वोटर भेड़ ही बने रहे तो ऊन के साथ चमड़ी भी उधेड़ लेंगे राजनीतिक दल

राजस्थान चुनाव की दस्तक के साथ हवा में उछल रहे नारों-जुमलों ने एक बार फिर मधु लिमये की बात याद दिला दी- 'जनता उस भेड़ की तरह है जिसकी चमड़ी पर से हम राजनीतिक दल वोटों की ऊन काटते हैं। ऊन काटे तब तक तो ठीक, लेकिन कुछ दल चमड़ी तक काट लेते हैं।' यहां भी राजनीतिक कुचक्र से बचाने की भावना भले ही हो, लेकिन मतदाता को भेड़ कहा गया। छह दशक की चुनावी यात्रा में यह साफ हो गया है कि राजनीतिक दल वोटर को क्या मानते हैं। जीत की जुगत के लिए हर बार बुनते हैं जुमले-नारे। गरीबी हटाओ, सिंहासन खाली करो, शाइनिंग इंडिया, बच्चा-बच्चा राम का.. जैसे नारे और उनका हश्र प्रमाण है कि राजनीतिक विचारधाराएं मृतप्राय: हो चुकी हैं। चुनावी सभाओं में साम्यवाद, समाजवाद, धार्मिक सहिष्णुता जैसे मुद्दों पर होने वाली बातें इतिहास बन गई है। उनकी जगह अब है- छद्म राष्ट्रवाद, धर्म-संप्रदाय, समुदाय में ध्रुवीकरण के जरिये पैठ बनाने के प्रयास। जो दल जिस शिद्दत से इन भावनाओं को भुना सका, धन-बाहुबल का बेहतर मिश्रण कर सका, वह सदन के हां-पक्ष में पहुंचा। बात जब राजस्थान विधानसभा की हैं तो हालात एकांतरा बुखार जैसी है। ऐसा बु...

अनुच्छेद 35ए, जम्मू-कश्मीर में अलग समुदाय का निर्माण; आखिर एक ही देश में इतनी संवैधानिक विषमता क्यों?

संविधान के कुछ जानकार कश्मीर के अलगाववाद के लिए अनुच्छेद 370 से अधिक अनुच्छेद 35ए को जिम्मेदार मानते हैं। अनुच्छेद 35ए संविधान का एक अदृश्य और रहस्यमय भाग है। यह संविधान के मूल पाठ में शामिल नहीं है। इसे परिशिष्ट के रूप में जोड़ा गया है, लेकिन यह जम्मू-कश्मीर राज्य की शासन योजना का आधार स्तंभ है। संविधान का मूल उद्देश्य देश को एकजुट करना होता है, किंतु इसकी भूमिका इसके उलट है। यह जम्मू-कश्मीर में एक अलग समुदाय का निर्माण करता है जिन्हें स्थाई नागरिक कहा जाता है और केवल उन्हें ही राज्य सरकार को चुनने से लेकर संपत्ति खरीदने का अधिकार हासिल है। सबसे बड़ा आश्चर्य तो यह है कि संविधान के इतने महत्वपूर्ण संशोधन में संसद की कोई भूमिका नहीं थी। न तो उसे सदन के पटल पर रखा गया और न ही उस पर बहस या मतदान हुआ। इसमें कहा गया है कि अनुच्छेद 35ए में उल्लिखित विषयों पर बनाए गए कानून भारत के संविधान के अनुरूप होने जरूरी नहीं हैं। उनका उल्लंघन भी हो सकता है और अंतर्विरोध होने पर भारत के संविधान की जगह इन कानूनों को मान्यता दी जाएगी। इस अधिकार के तहत विधानसभा को जम्मू-कश्मीर के स्थाई नागरिकों की परिभाषा त...