Skip to main content

Posts

रोज करें ये 9 आसान उपाय, दूर हो सकती है जीवन की हर परेशानी

तंत्र शास्त्र व ज्योतिष के अंतर्गत अनेक ऐसे छोटे व आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से जीवन की हर परेशानी दूर हो सकती है। बहुत से लोग इन उपायों के बारे में या तो जानते नहीं है और यदि जानते हैं तो इन पर विश्वास नहीं करते। इन उपायों पर विश्वास करने के लिए जरूरी है स्वयं पर विश्वास करना। 1 of 5 Next तंत्र शास्त्र व ज्योतिष के अनुसार यदि ये उपाय सच्चे मन से किए जाएं तो जल्दी ही इनका सकारात्मक प्रभाव देखा जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही छोटे और अचूक उपाय बता रहे हैं, जिन्हें सच्चे मन से करने से आपकी जिंदगी की हर परेशानी दूर हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-   1- भोजन के लिए बनाई जा रही रोटी में से पहली रोटी गाय को दें। धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का निवास माना गया है। अगर प्रतिदिन गाय को रोटी दी जाए तो सभी देवता प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामना पूरी करते हैं। 2- रोज सुबह जब आप उठें तो सबसे पहले दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण देखकर चेहरे पर तीन चार बार फेरे। धर्म ग्रंथों के अनुसार हथेली के अग्र भाग में मां लक्ष्मी, मध्य भाग में मां सरस...

विवेकानंद से जुड़ी ये कहानियां किसी की भी सोच बदल सकती हैं

  जो सत्य है, उसे साहसपूर्वक निर्भीक होकर लोगों से कहो। उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं, इस ओर ध्यान मत दो। दुर्बलता को कभी प्रश्रय मत दो। ये बातें किसी साधारण शख्सियत ने नही विवेकानंद ने कही हैं। विवेकानंद एक ऐसा व्यक्तितत्व है, जो हर युवा के लिए एक आदर्श बन सकता है। उनकी कही एक भी बात पर यदि कोई अमल कर ले तो शायद उसे कभी जीवन में असफलता व हार का मुंह ना देखना पड़े। आइए आज जानते है स्वामी विवेकानंद से जुड़े कुछ ऐसे ही रोचक किस्सों को जो किसी के लिए भी प्रेरणा बन कर उसका जीवन बदल सकते हैं। एक बार स्वामी विवेकानंद अमेरिका में भ्रमण कर रहे थे। अचानक, एक जगह से गुजरते हुए उन्होंने पुल पर खड़े कुछ लड़कों को नदी में तैर रहे अंडे के छिलकों पर बन्दूक से निशाना लगाते देखा। किसी भी लड़के का एक भी निशाना सही नहीं लग रहा था। तब उन्होंने ने एक लड़के से बन्दूक ली और खुद निशाना लगाने लगे। उन्होंने पहला निशाना लगाया और वो बिलकुल सही लगा, फिर एक के बाद एक उन्होंने कुल 12 निशाने लगाए। सभी बिलकुल सटीक लगे। ये देख लड़के दंग रह गए और उनसे पुछा - स्वामी जी, भला आप ये कैसे कर लेते हैं ? आपने...

जो लोग करते हैं ये नौ काम, उनके धन और सुख का होता है नाश

सभी लोग सुख और धन, दोनों एक साथ प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन ये सभी को प्राप्त नहीं हो पाते हैं। कुछ लोग धन अभाव के कारण दुखी रहते हैं तो कुछ अपार संपदा होने के बाद भी सुख प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि जो लोग धनी हैं, वे सुखी भी हों। जबकि कई लोग धन हीन होने के बाद भी सुख का जीवन व्यतीत करते हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जो व्यक्ति को सुख और धन, दोनों से दूर करते हैं। यहां जानिए नौ ऐसे काम जो व्यक्ति को दुखी और धन हीन बना सकते हैं... ये काम व्यक्ति के जीवन को भी संकट में डाल सकते हैं... पहला काम-  दिन के समय में स्त्री संग सहवास नहीं करना चाहिए। जो पुरुष इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं, वे कई प्रकार की शारीरिक समस्याओं का सामना करते हैं और दुखी रहते हैं। दूसरा काम-  श्रेष्ठ और सुखी जीवन के लिए हमें बुरे स्वभाव वाले लोगों से दूर रहना चाहिए। दुष्ट स्वभाव के लोगों से किसी भी प्रकार का मेल-जोल भी दुख ही देता है। किसी भी दुष्ट स्वभाव वाले व्यक्ति के साथ भोजन भी नहीं करना चाहिए।    तीसरा काम-  हमें कभी भी किसी विद्वान, ब्राह्मण य...

इंडियन मैरिड कपल्स के लिए ज़रूरी है ये 8 सीक्रेट्स

शादी के बाद लड़के और लड़कियों की लाइफ बदल जाती है। शादी लाइफ को वो पड़ाव है, जहां से जिंदगी का असली सफर शुरू होता है। शादी से पहले आप अपने हिसाब से जीते हैं, अपनी एक अलग दुनिया में ही रहते हैं, लेकिन शादी के बाद आपको अपने पार्टनर के हिसाब से रहना होता है। शादी के बाद कपल की लाइफ में कुछ ऐसे बदलाव आते हैं, जिनके बारे में आपको पता होना चाहिए। इंडियन कल्चर शादी के मामले में थोड़ा-सा अलग है। यहां आपको 10 चीज़ें सोच कर करनी होती है। शादी के बाद आप बहू बनती हैं और उसी तरह से सास या फैमिली के बाकी लोगों के साथ आपका व्यवहार बदल जाता है। इस व्यवहार में क्या बदलाव होते हैं, हम आपको बताने जा रहे हैं। तो ‘कपल्स गेट रेडी फॉर शादी का पंचनामा'। 1- बहू की इन-लॉज के साथ तुलना करना   शादी होते ही आपके ब्वॉयफ्रेंड की उम्मीदें बढ़ने लगती हैं। ऐसे में, सबसे पहले जो उम्मीद सामने आती है, वो है उसकी मां की तरह गुणी और केयरिंग होना। इसलिए आपके अंदर भी खाना बनाना, फैमिली का ध्यान रखना और घर को संभालने के गुण होने चाहिए। शादी के बाद बहू और सास की तुलना होना लाजिमी है। इसलिए इसके लिए तैयार रहें। ...

विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरियां

 विभागों में निकली हैं सरकारी नौकरियां  ये सरकारी नौकरियां रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, असम पुलिस, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट), पटना; सर्वे ऑफ इंडिया, नेशनल हाईड्रॉलिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, फरीदाबाद और सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, मेरठ में निकली हैं।   यह भी पढ़ें : यूपी में 15 हजार प्राइमरी टीचर्स की पोस्ट के लिए निकली है वैकेंसी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पद :  38 पद का नाम :  जूनियर इंजीनियर (सिविल - 23 पद, इलेक्ट्रीकल - 15 पद) योग्यता : जूनियर इंजीनियर सिविल -  किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सिविल / इलेिक्ट्रकल इंजीनियरिंंग में न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लाेमा और 2 वर्ष का अनुभव या न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ डिग्री और एक वर्ष का अनुभव होना आवश्यक।  जूनियर इंजीनियर इलेिक्ट्रकल-  किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से इलेिक्ट्रकल/ इलेिक्ट्रकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंंग मंे न्यूनतम 65 प्रतिशत अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लाेमा और 2 वर्ष का अनुभव या न्यूनतम...

कार्य और बेगार

एक बूढ़ा कारपेंटर अपने काम के लिए काफी जाना जाता था , उसके बनाये लकड़ी के घर दूर -दूर तक प्रसिद्द थे . पर अब बूढा हो जाने के कारण उसने सोचा कि बा की की ज़िन्दगी आराम से गुजारी जाए और वह अगले दिन सुबह-सुबह अपने मालिक के पास पहुंचा और बोला , ” ठेकेदार साहब , मैंने बरसों आपकी सेवा की है पर अब मैं बाकी का समय आराम से पूजा-पाठ में बिताना चाहता हूँ , कृपया मुझे काम छोड़ने की अनुमति दें . “ ठेकेदार कारपेंटर को बहुत मानता था , इसलिए उसे ये सुनकर थोडा दुःख हुआ पर वो कारपेंटर को निराश नहीं करना चाहता था , उसने कहा , ” आप यहाँ के सबसे अनुभवी व्यक्ति हैं , आपकी कमी यहाँ कोई नहीं पूरी कर पायेगा लेकिन मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि जाने से पहले एक आखिरी काम करते जाइये .” “जी , क्या काम करना है ?” , कारपेंटर ने पूछा . “मैं चाहता हूँ कि आप जाते -जाते हमारे लिए एक और लकड़ी का घर तैयार कर दीजिये .” , ठेकेदार घर बनाने के लिए ज़रूरी पैसे देते हुए बोला . कारपेंटर इस काम के लिए तैयार हो गया . उसने अगले दिन से ही घर बनाना शुरू कर दिया , पर ये जान कर कि ये उसका आखिरी काम है और इसके बाद उसे और कुछ नहीं करना होगा...

गांधी मात्र एक राजनैतिक मजबूरी का नाम

आज के संदर्भ में गांधी मात्र एक राजनैतिक मजबूरी का नाम है। आज स्थिति यह है कि भगवान को नकारा जा सकता है लेकिन गांधी को नहीं। मान लें कि pk फिल्म में शिव के स्थान पर कलाकार गांधी के रूप में होता और नायक के मन में यह बात होती कि गांधी ने आजादी दिलाई और मेरा रिमोट भी यही दिलाएंगे (सत्याग्रह से) तो कैसा दृश्य होता। फिल्म बोर्ड तक पास नहीं करता वह दृश्य। सारे काग्रेसी गांधी और गोडसे को लेकर अति असहिष्णु हैं। इस त्थ्य पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता कि गांधी के उभरने से अंग्रेजों को ह िन्दु-मुसलमान के बीच की खाई को चौड़ा करने वाला एक औजार मिल गया और तुष्टीकरण की नीति की नींव पड़ी। वास्तव में संघ की असली देन यह है कि इसने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को संवैधानिक ढांचे भीतर पोषित किया और मरने नहीं दिया। दिशाहीन अतिवादी हिन्दु जो भी संघ से जुड़े (उन्हें संघ ही सबसे करीब वैचारिक संगठन लगा) उनकी अतिवादी धार को संघ ने कुंद कर दिया जिससे वे लोकतांत्रिक रास्ते पर चल कर अपने ध्येय को पहचान पाए (सेकुलर उकसाहटों के बावजूद)। जहां तक मानवीय मूल्यों का प्रश्न है, गांधी से कोई मतभेद का सवाल नहीं, वे गांधी...